फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार की रात दस जे युवक अलीगढ़ से बरेली जाने वाली पैसेंजर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी पुलिस के साथ जा पहुंचे। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक घंटे के उपचार के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात दस बजे अलीगढ़ से बरेली जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक से पहुंची तो एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गेट मेन ने घटना की सूचना से जीआरपी व आरपीएफ को अवगत कराया। कुछ देर बाद जीआरपी थाना प्रभारी एके सिंह पुलिस के साथ मौके पर जा पहुंचे। युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां सीएचसी प्रभारी डा. हरवेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य टीम के साथ युवक की जान बचाने को एक घंटे प्रयास किया। मगर उपचार के दौरान रात ग्यारह बजे युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि हादसे में युवक का बाई ओर का जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पेट में रक्त पहुंचने से उसकी मौत हुई है। जीआरपी मृतक युवक की पहचान कराने का प्रयास में जुटी है।
सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। जिसकी शिनाख्त मंगलवार शाम तक नहीं हो सका है। अब युवक का शव 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। इसके बाद शिनाख्त नहीं होती है, तो शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके सिंह, प्रभारी जीआरपी, रेलवे स्टेशन, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें