फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य उप केंद्र में नहीं हुई कुपोषित बच्चों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पोषक तत्व देकर स्वस्थ बनाने के लिए प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को अभियान चलाया जाना है लेकिन बबैना में बुधवार को दोपहर एक बजे तक अभियान नहीं चला। बबैना की आशा अभियान को लेकर अनभिज्ञ थी। एएनएम की तैनाती नहीं है। मुजफ्फरपुर में तौल मशीन खराब होने की वजह से कुपोषित बच्चों की तौल नहीं हो सकी। अभियान को झटका लगा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने प्रत्येक स्वास्थ्य उप केंद्र में कुपोषित बच्चों के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार को बच्चों का वजन लिया जाना था। वजन की तौल में जो बच्चे कुपोषित पाए जाएं उनकी सूची एएनएम और आशा को उपलब्ध कराई जान थी।
एएनएम और आशा को बुधवार के सत्र में बच्चे की तौल करके उसे सत्यापित करना था और बच्चे की मां को पोषण के लिए जागरूक करना था। जरूरी होने पर उपचार भी दिलाना था। इस अभियान को बबैना और मुजफ्फरपुर में झटका लगा है लेकिन जिले के अधिकतर उप केंद्रों में अभियान चलाया गया। यह दावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीव राठौर ने किया। उन्होंने पाठकपुर और सादातबाड़ी स्वास्थ्य उप केंद्र का दौरा किया। दोनों जगह अभियान के तहत बच्चों की तौल हो रही थी। उन्होंने कहा कि अगर कहीं लापरवाही हुई तो उसे लेकर संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी से कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें