चंदौसी। सीता रोड पर 12 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा हो गया। इसका उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने किया।
उद्घाटन समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आमजन को गड्ढामुक्त व सुगम रास्ते उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह मार्ग के बन जाने से स्थानीय निवासियों, राहगीरों और स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
उद्घाटन के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने मंत्री का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सेक्टर सयोजक रतन कुमार, शुभम अग्रवाल, तरुण नीरज, व्यापारी नेता अनुज वार्ष्णेय अन्नू, टीएस पाल. अनुज उपाधाय, देवेंद्र मोनू, गोविंद ठाकुर अनूप, विपुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।