फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल बाईपास पर सूखाई जा रही मक्का, यातायात हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
संभल-असमोली बाईपास मार्ग पर सूखती मक्का - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल बाईपास पर इन दिनों किसानों द्वारा मक्का सूखाई जा रही है। सड़क पर कई-कई मीटर तक मक्का फैला दी गई है। इस कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। राहगीरों को भी हादसों का डर रहता है।
विज्ञापन

संभल के आसपास गांवों में मक्का की फसल बड़ी तादात में होती है। किसान मक्का को सूखाकर या फिर खेत में से कच्चा ही बेच देते हैं। खेत में से कच्चा बेच देने पर तो कोई समस्या नहीं होती लेकिन पकाकर बेचने में किसान को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। मक्का को सुखाने के लिए अब वह सार्वजनिक स्थानों के साथ किसान सड़कों का भी सहारा ले रहे हैं। संभल बाईपास इसकी बानगी है। मढ़लाई के निकट कई-कई मीटर तक सड़क के दोनों ओर मक्का फैलाकर सूखाई जा रही है। जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें