फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल पर सिपाही पति ने फेंका तेजाब

Thu, 16 Nov 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
संभल में महिला सिपाही पर तेजाब डालने के बाद जिला अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल तेजाब से गर्दन और निचले हिस्से में तेजाब से झुलस गई। कांस्टेबल ने सिपाही पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में महिला कांस्टेबल का उपचार कराया गया। सीओ ने दोनों को अपर पुलिस अधीक्षक के सामने पेश किया। बाद में महिला सिपाही की तहरीर पर पति हर्षवर्धन, सास, ननद, जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


जनपद बिजनौर के गल्लाखेड़ी निवासी अमर सिंह की बेटी सुुमेश की शादी वर्ष 2014 में हर्षवर्धन पुत्र चंद्रपाल से हुई थी। सुमेश और हर्षवर्धन संभल जिले में सिपाही हैं। वैवाहिक जीवन में सुमेश को दो वर्ष पहले जुड़वां बेटियां हुईं। सुमेश चंदौसी कोतवाली और हर्षवर्धन संभल के नखासा क्षेत्र की रायसत्ती पुलिस चौकी पर तैनात हैं। दोनों बेटियां सुमेश के साथ चंदौसी की आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहती हैं। सुमेश बुधवार को शाम साढ़े छह बजे के करीब कोतवाली पहुंची उसने बताया कि उस पर उसके ही पति तेजाब फेंका है। पुलिस आनन-फानन में सुमेश को जिला अस्पताल लाई। उपचार के दौरान सुमेश ने मीडिया को बताया कि पति हर्षवर्धन ने छह महीने पहले तलाक लेने के लिए परिवार न्यायालय मुरादाबाद में मुकदमा कर दिया था। सुमेश का कहना है कि मुकदमा दायर करने के बाद भी वह लगातार आता जाता रहा।

इसी बीच बुधवार को समझौते के बहाने पति ने उसे संभल बुला लिया। वह अपने पति के साथ बाइक पर थी रास्ते में रायसत्ती पुलिस चौकी से थोड़ा सा आगे मुख्य मार्ग पर पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी तरफ रायसत्ती पुलिस चौकी के इंचार्ज गंगा सिंह ने बताया कि घटना के बाद हर्षवर्धन खुद नखासा थाने पहुंच गया था। उसके बाद सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया दोनों को लेकर एएसपी के पास पहुंचे। हर्षवर्धन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने तेजाब नहीं फेंका है। सुमेश ने खुद अपने ऊपर तेजाब डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें