गुन्नौर(संभल)। विकासखंड कार्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव वीर सिंह यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी कमल सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी ने कहा कि हम सभी को सत्य, अहिंसा, अनुशासन और ईमानदारी के मार्ग पर चलकर समाज सेवा और स्वच्छता को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर खंड प्रेरक सत्यराम सिंह, तकनीकी सहायक ताराचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं, गुन्नौर सीएचसी में भी दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकिशोर, डॉ. अजहर अली, जीत यादव, दीपक शर्मा, छाया द्विवेदी, विनीत, लल्लन कुमार, कुसुमलता यादव, वंदना सक्सेना, नेहा, लक्ष्मी नारायण यादव और तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद