फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनवाल समाज ने महाराजा अहिबरन की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बरनवाल वैश्य सभा ने महोरा लखुपुरा में महाराजा श्री अहिबवरन जी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि केशव देव गुप्ता ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। विशिष्ठ अतिथिसत्यदेव गुप्ता रहे। अध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता ने उन्हें नमन किया। शिशुपाल गुप्ता ने वैश्य समाज की एकता पर जोर दिया। समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया। प्रमोद गुप्ता ने समाज में एकता व अखंडता बनाए रखने के साथ-साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन बिताने की वकालत की। मंत्री शिवचरण गुप्ता ने अहिबरन जयंती समारोह पर प्रकाश डाला। दयाशंकर गुप्ता ने शांतिकुंज हरिद्वार के संदेश सुनाए। जयशंकर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, धनेंद्र गुप्ता, रामोतार गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, राम भजन गुप्ता, रोहित कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनुराग गुप्ता, विकास गुप्ता, पंकज गुप्ता, विपिन गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें