फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महाकाल इलेवन ने 19 रन से मुकाबला जीत फाइनल ट्राफी पर किया कब्जा

Mon, 13 Jan 2025 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर किक्रेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रही चंदौसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइन मुकाबला खेला गया। जिसमें कृष्णा इलेवन को 19 रनों से हरा कर महाकाल इलेवन की टीम ने फाइनल ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी अंकुर ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला कृष्णा इलेवन और महाकाल इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कृष्णा इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाकाल इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। जिसमें मयंक ने 39, अंकुर ठाकुर ने 33 और अनमोल ने 24 रन का योगदान दिया। कृष्णा इलेवन के गेंदबाज रजत राज, अक्कू और साहिबे आलम ने दो- दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा इलेवन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। जिसमें बल्लेबाज शिवम गुप्ता ने 21 और साहिबे आलम ने 17 रन बनाए। महाकाल इलेवन के गेंदबाज अंकुर ठाकुर ने 03, ज़ीशान नबी ने 02 और अमन ठाकुर ने 01 विकेट लिया। इस प्रकार 19 रन से मैच जीत कर महाकाल इलेवन ने फाइनल ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में बॉबी यादव और कृष्णा यादव रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा व प्रियांशु यादव ने की। इस अवसर पर संगीता भार्गव, कपिल गुप्ता, अनिल कपूर, पुनीत शर्मा, रामबल्लभ रावत, कुश रावत, संचित अग्रवाल, विकास माथुर, मिलन यादव, अभय यादव, चंदन माली, कमलकांत, प्रियांशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें