फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मूछो वाले शिव मंदिर पर हुआ 108 दीपों की महाआरती का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के सीता रोड स्थित मूछों वाले शिव मंदिर पर सावन के पहले दिन से चल रही 108 दीपों की महाआरती का आयोजन रविवार की शाम सात बजे किया गया। इसमें 108 दीपों से भगवान शिव की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

बाबा के भक्तों ने महाआरती के अवसर पर मूछो वाले मंदिर पर बेला, गुलाब, और गेंदा समेत अन्य फूलों से उनके अलौकिक स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद देर शाम मंदिर के पुजारी गौरव शंखधार ने बड़ी संख्या में मौजूद शिव भक्तों के साथ 108 दीपों से बाबा भोलेनाथ की महाआरती की। इस दौरान ओम जय जगदीश हरे का पाठ डमरू और शंखनाद के साथ पाठ किया गया। जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।साथ ही भोलेनाथ के जयकारे शिवभक्तों द्वारा लगाए गए। इस मौके पर राहुल शंखधार, अतुल शर्मा, नीरज कुमार, डौली, शिवम कुमार, दीपक गुप्ता, उमेश सक्सेना पटौदी, कुलदीप वाष्र्णेय, विमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें