फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मजिस्ट्रेट को मिली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की जिम्मेदारी, हर दिन 200 जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका और संभल ब्लॉक के गांवों के जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र पर अब सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार अंतिम मुहर लगा रहे हैं। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने उन्हें सौंपी है। पहले इन प्रमाण पत्रों पर एसडीएम अंतिम मुहर लगाते थे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वे हर दिन 200 प्रमाणपत्र जारी कर रहे हैं। शुक्रवार तक कुल 2800 प्रमाणपत्र लंबित थे।
इनमें से केवल 20 मृत्यु प्रमाणपत्र और शेष सभी जन्म प्रमाणपत्र हैं। नगर पालिका और ब्लॉक के आवेदनों के लंंबित होने की लंबी फहरिस्त है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसको देखते हुए ही जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी है, ताकि आवेदकों को परेशानी न उठानी पड़े। बड़ी संख्या में आवेदन लंबित रहने के कारण अधिकारियों तक शिकायत भी पहुंच रही थीं। पालिका में लंबे समय तक आवेदन लंबित रहने के मामले आए दिन सामने आ रहे थे। अब इस नई व्यवस्था से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें