फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में गूंजा गायत्री मंत्र, गोरक्षा का लिया संकल्प

Sat, 25 Mar 2017 02:20 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
संभल के गांव मऊ भूड में मदरसा मौलाना मोहम्मद अली जौहर में तिरंगा लेकर जाता छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के मऊ भूड गांव स्थित मदरसा मौलाना मोहम्मद अली जौहर में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के संग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंच पर रंग गुलाल की जगह फूलों  की होली खेली गई।
विज्ञापन


देशभक्ति के तराने छेड़े गए। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चें हाथों में तिरंगा लेकर खड़े रहे। बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए। मदरसा छात्र ने गायत्री मंच का उच्चारण भी किया।

अली जान जमीयत उल मुस्लेमीन एजूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मदरसा मौलाना मोहम्मद अली जौहर के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव के बलिदान दिवस को हिंदू-मुस्लिम एकता व आपसी भाईचारे के लिए समर्पित किया गया। गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा आगे बढ़ाने हुए होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शुरूआत कारी मौलाना मोहम्मद एहसान ने कुरान-ए-पाक की तिवावत से की। मदरसे में कक्षा पांच के छात्र मोहम्मद असद खान द्वारा गायत्री मंच के उच्चारण द्वारा किया गया। इसी मौके पर मदरसे के साथ एक इंटर कालेज की संग-ए-बुनियाद रखी गई। इसका नाम मौलाना मोहम्मद अली जौहर इंटर कालेज रहेगा। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि आपसी सद्भाव, भाईचारा और गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि गो-रक्षा व भारत माता के सम्मान के लिए मदरसे के कार्य सराहनीय है। जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने आपसी भाईचारा को बढ़ाने के इस आयोजन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि संभल सांप्रदायिक तौर पर संवेदनशील है। इसलिए ऐसे आयोजनों का महत्व ज्यादा हो जाता है।

मदरसा के प्रबंधक फिरोज खान ने गो-रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का भला अवैध कत्ल खानों से नहीं होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा बूचड़खानों पर लगाई गई पाबंदी के निर्णय का मुसलमानों को स्वागत करना चाहिए। मदरसा उनके निर्णय का स्वागत करता है। उन्होंने इसको प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण के देश से मांस निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। आयोजन में मोहम्मद कासिम, पप्पू यादव, सुशील ठाकुर, फैजान साही, हाजी सकलैन, ताहिर प्रधान, गुल्लू यादव, खिजर गौस, फैसल खान, मोहम्मद परवेज, कैलाश यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता राहत खान ने की। संचालन पलटू प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें