चंदौसी। बुधवार की शाम मुरादाबाद रोड पर ब्लॉक बनियाखेड़ा के निकट टाटा मैजिक में क्रूरता पूर्वक भैंसों को भर कर ले आ रही टाटा मैजिक को मां एनिमल्स फाउंडेशन की टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान चालक ने टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। घेराबंदी होने पर चालक भैंसों से भरी गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मय पशुओं के गाड़ी को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। इस दौरान खासा हंगामे की स्थिति बनी रही। बुधवार की शाम 4 बजे करीब ब्लॉक बनियाखेड़ा के निकट उस समय हंगामा हो गया। जब एक टाटा मैजिक में क्रूरता के साथ भैसे भरकर ले जाई जा रही थीं। उसी समय मां एनिमल्स फाउंडेशन के अमित शर्मा ने बताया कि उसी समय वह बदायूं चुंगी से घर की ओर जा रहे थे तभी उन्होंने एक टाटा मैजिक से खून टपकता देखा। जिससे उन्होंने गाड़ी का पीछा किया ओर ब्लाक बनियाखेड़ा के पास पहुंच कर चालक को गाड़ी रोकने के लिए इशारा किया। चालक ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। ये देख आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी में सवार तीन लोग मौका पाकर भाग निकले। जब गाड़ी को खोलकर देखा गया तो उसमें क्रूरता पूर्व बर्फ की सिल्लियां लगाकर 10 भैंसों को ले जाया जा रहा था। जिसे देखकर लोग भड़क उठे और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी भैंसों को उतरवा कर कोतवाली भिजवाया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गाड़ी को सीज कर कार्रवाई की गई है। भैंसों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।