फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में मां काली की मूर्ति क्षतिग्रस्त

Mon, 19 Feb 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
मूर्ति क्षतिग्रस्त - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र में श्मशान घाट में मां काली की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लोगों में रोष पनप गया। उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी ली। आशंका जताई गई कि किसी शरारती तत्व ने मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उप जिलाधिकारी ने नई मूर्ति की स्थापना के लिए व्यवस्था कराई। लोग मूर्ति लेने के लिए आगरा रवाना हो गए।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला हल्लू सराय का श्मशान घाट हयातनगर में बिजलीघर के पास से जाने वाले रास्ते के आगे है। श्मशान घाट के परिसर में मां काली की मूर्ति लगी है। रविवार सुबह को कुछ लोग वहां पहुंचे तो चौंक गए क्योंकि मूर्ति क्षतिग्रस्त थी। मूर्ति के पैर और आंख के पास का कुछ हिस्सा टूटा हुआ था। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर लोगों में रोष पनप गया।

इसकी खबर पुलिस प्रशासन को भी मिल गई। उप जिलाधिकारी राशिद अली खां, पुलिस क्षेत्राधिकारी गमलेश्वर बिल्टोरिया, थाना प्रभारी हयातनगर अनिल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी की। आशंका जताई गई कि किसी शरारती तत्व ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया है। अधिकारियों ने लोगों से बात करके नई मूर्ति स्थापित कराने की बात कही। इसके बाद हल्लू सराय निवासी आकाश ठाकुर की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


श्मशान घाट में किसी शरारती तत्व द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की बात सामने आई है। हम और सीओ मौके पर गए थे। व्यवस्था करके लोगों को आगरा भेज दिया है। वहां से दूसरी मूर्ति लाई जाएगी। यहां आने के बाद मूर्ति को लगवा दिया जाएगा। शांति का माहौल है। राशिद अली खां, उप जिलाधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें