फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी आर्डर घटने से मैंथा इंडस्ट्री को झटका

Mon, 22 Aug 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चंदौसी में मैंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी करती एसआईबी की टीम।
विज्ञापन
 भारत में मैंथा आयल के दाम में तेजी के बाद चीन और यूरोप के साथ अमेरिका तक में खरीदारों ने नए आर्डर देने में सुस्ती दिखा दी है। विदेशों से आर्डर नहीं मिलने से भारतीय मैंथा इंडस्ट्री को झटका लगा है।     
विज्ञापन


मैंथा का सीजन शुरू होने पर मई से जून तक विदेशी बायर्स ने काफी खरीदारी की है। जब तक मैंथा आयल का भाव 900 रुपये प्रति किलोग्राम था तब तक विदेशी बायर्स की खरीदारी होती रही। भाव में तेजी आने के साथ ही विदेशी खरीदारों में सबसे पहले चीन ने हाथ खींचा। इसके यूरोप और अमेरिका के खरीदार पीछे हटे। विदेशी बाजार में भारतीय इंडस्ट्री को माल के खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

कारोबारी बताते हैं कि जून के बाद मैंथा इंडस्ट्री को विदेशी आर्डर न के बराबर ही मिले हैं। दिल्ली से प्रमुख निर्यातक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले कुल मैंथॉल प्रोडक्ट में 50 प्रतिशत माल अकेले चीन खरीदता है, लेकिन जून के बाद चीन के 10-12 बायर्स ने खरीद बंद कर दी है।
विज्ञापन


इसके चलते भारतीय बाजार में सुस्ती है। इससे निर्माण और प्रॉसिस करने वाली मैंथा इकाइयों में कामकाज प्रभावित है। भाव 900 रुपये प्रति किलोग्राम होने पर विदेशी खरीदारों के दोबारा रुख करने की उम्मीद है।

सिंथेटिक मैंथाल की बढ़ती खपत और विदेशों में पर्याप्त माल होने की जानकारी मिल रही  है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरीदारी घटी है। अंकुर अग्रवाल, मैंथाल के निर्यातक।

पिछले दिनों मंदी में चीन तथा यूरोप ने काफी खरीदारी की थी। इस बीच आवक भी कम हुई है। संभल में जहां इन दिनों 150 ड्रम मैंथा आयल आता था वहां अब 80-90 ड्रम की आवक  होने का अनुमान है। चंदौसी में 25-30 ड्रम की आवक है।  -दीपक गुप्ता, संभल मैंथा एसोसिएशन के सचिव।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें