फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार क्विंटल चीनी के बोरे बारिश में भीगे

Mon, 14 Mar 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल/असमोली
विज्ञापन
चीनी मिल
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ आए तूफान से शनिवार को असमोली स्थित डीएसएम शुगर मिल में भारी तबाही मची है। चीनी मिल के गोदामों, डिस्टलरी और पॉवर प्लांट की छतें उड़ गईं। चीनी के बीस हजार बोरे भीग गए। एक करोड़ की क्षति का आंकलन चीनी मिल प्रबंधन ने किया है। क्षति के बारे में थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को खबर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार रात नौ से साढ़े नौ बजे तक बारिश के साथ आए तूफान ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। तेज रफ्तार हवा ने असमोली की डीएसएम शुगर मिल के गोदामों की छतें उड़ा दीं। पॉवर प्लांट की छत में लगीं जीआई चादरें उड़ गईं।

गोदाम में रखे चीनी के बोरे भीगने लगे। हवा इतनी तेज थी कि मिल परिसर में लगे 8-10 पेड़ उखड़ गए। मिल के अध्याशी सुभाष पांडेय ने बताया कि चीनी के जो बोरे भीगे हैं उसमें करीब 40 प्रतिशत तक क्षति हो सकती है।
विज्ञापन


क्षति का प्राथमिक आंकलन कर लिया गया है। करीब एक करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इसके बारे में असमोली थाने को प्राथमिक सूचना दी गई है। उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को भी नुकसान के संबंध में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें