फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
बहजोई में पूजा कर रथयात्रा की शुरूआत करतीं राज्यमंत्री गुलाब देवी। संवाद - फोटो : शारिक साटा
विज्ञापन
बहजोई। गोवर्धन पर नगर में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। जगह-जगह अन्नकूट भंडारा हुआ। वहीं, ग्रामीण अंचलों में भी लोगों ने घरों में गोवर्धन पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शाम को नगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी व बनियाखेड़ा की ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा की शुरुआत की। रथयात्रा संभल रोड पंचवटी के निकट से शुरू होकर नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए गंतव्य पर पहुंचकर पूरी हुई। इस बीच श्रद्धालु पूरे सेवाभाव के साथ हाथों से भगवान जगन्नाथ का रथ खींच रहे थे। वहीं, रथयात्रा में भक्तिगीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते चल रहे थे। रथयात्रा में विकास वाष्र्णेय व नीरज वाष्र्णेय समेत अन्य श्रद्धालु रहे। इस बीच कई जगह हुए अन्नकूट भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



डीएम ने गोवर्धन पर्व पर की गोसेवा

गोवर्धन पर्व पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गांव घासीपुर के गौआश्रय स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर गोसेवा की। साथ ही गौ संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें