फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर आज निकलेगी भगवान गजानन की रथयात्रा

विज्ञापन
Lord Gajanan's Rath Yatra will go out on Ganesh Chaturthi today - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बुधवार को गणेश चतुर्थी पर भगवान गजानन की विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी जिसको लेकर स्वचालित झांकियों की तैयारी पूरी हो चुकी है। बुधवार की सुबह पांच बजे से ही गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह पांच बजे से ही सीता रोड स्थित गणेश मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना करने का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। यह क्रम दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे से भगवान गजानन की विशाल स्वचालित रथयात्रा निकाली जाएगी जिसमें सबसे आगे के ऊंट, घोड़े चलेंगे। रथयात्रा में निकलने वाली स्वचालित झांकियों को बनाने का कार्य करीब पूरा हो चुका है। मंगलवार की सुबह से ही कलाकारों झांकियां बनाने का कार्य करते नजर आए। इस बार झांकियों में मुख्य आकर्षण का केंद्र स्वर्णिक स्वरूप में गणेश की झांकी, खेल सामग्री से बनाई गई हनुमान जी की झांकी, महाकाल की झांकी, हनुमान जी के कंधे पर बैठे श्रीराम व लक्ष्मण की झांकी, मां काली का विकराल रूप की झांकी सहित अनेक झांकियां शामिल रहेंगे। बच्चों को हंसाने के लिए गुड्डा गुड़ियां की झांकी बनाई गई है। झांकी तैयार में हीरा लाल, अरुण कुमार, संजीव कुमार, अजय आर्य, मोहन लाल रस्तोगी, सुशील अग्रवाल, राजीव कृष्णा, विक्की चौधरी, यश अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, आशु रस्तोगी, हार्दिग गुप्ता, सोनू कुमार, ज्ञानेंद्र वार्ष्णेय, संजीव राणा, आशुतोष वार्ष्णेय, बाबी अग्रवाल, राजीव कश्यप आदि कलाकार जुटे हैं।
गणेश चतुर्थी की रथयात्रा का शुभारंभ करेंगे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री
चंदौसी। गणेश चतुर्थी पर रथयात्रा का शुभारंभ करने के लिए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री अमरोहा से कार द्वारा चलेंगे जो दोपहर एक बजे क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान के गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1.45 बजे गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। करीब 3.15 बजे क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद करीब 4.15 बजे आंवला जिला बरेली भाजपा कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

रथयात्रा में गड़बड़ी करने वाले अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई
चंदौसी। गणेश चतुर्थी पर निकलने वाली रथयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मेले व रथयात्रा में सुरक्षा को लगाया गया पुलिस बल भी पहुंच गया है। मंगलवार को मेला कोतवाली परिसर में एएसपी आलोक जायसवाल ने पुलिस को पुलिस बल के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मेले व रथयात्रा में पुलिस पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करेगी। किसी भी दशा में रथयात्रा वाले मार्ग पर बाइक व ई-रिक्शा चालकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रथयात्रा व मेले में आने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। अगर भी अराजक तत्व गड़बड़ी करता पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मेले व रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। इस अवसर पर सीओ दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता व मेला कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
आज स्थापित होंगी गणेश प्रतिमाएं
चंदौसी। गणेश चतुर्थी पर शहर में पंडालों व घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। सीता रोड स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ-साथ श्रद्धालु अपनी-अपनी गणेश प्रतिमा लेकर पहुंचेंगे और मंदिर के पुजारी से गणेश प्रतिमा की आरती कराने के बाद गाजे-बाजे प्रतिमा लेकर जाएंगे। इसके बाद प्रतियोगिता को विधि विधान से स्थापित किया जाएगा। गणेश विसर्जन तक प्रतिमा की सुबह शाम आरती के अलावा अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके नौ सितंबर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन राजघाट स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें