फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन की दुल्हन: 'चाचा' बनकर आया पहला पति, ले गया राखी को भगा; बीवी से ज्यादा नए हसबैंड को इस बात से लगा झटका

Sat, 19 Sep 2026 09:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

 जाते समय राखी घर में रखे सोने के कुंडल, मंगलसूत्र का गिट्टा, चांदी की पायल, चांदी के कड़े, चांदी का कमरगुच्छा और भैंस लाने की बात कहकर 25 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई।
विज्ञापन
शादी के 15 दिन बाद फरार हुई दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल स्खित धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालूशंकर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी कराने के बहाने महिला दलाल ने युवक के पिता से 1.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। शादी के महज 15 दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी समेट कर अपने दूसरे पति के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

महिला दलाल ने सुनाई ये कहानी 
पीड़ित हरपाल निवासी धनारी पट्टी बालूशंकर ने बताया कि 10 जुलाई को थाना मैनाठेर, जिला मुरादाबाद के गांव नरोदा निवासी एक महिला उसके घर आई। महिला ने कहा कि मेरे पास एक लड़की रहती है। पति की मौत हो चुकी है। सात साल का एक बेटा भी है। मैं ही उसका कन्यादान और शादी का सारा खर्च करूंगी, बदले में एक लाख रुपये देने होंगे।

50 हजार देकर रिश्ता किया पक्का 
महिला की बातों में आकर हरपाल ने उसे 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए और रिश्ता पक्का कर लिया। इसके बाद वह 75 हजार रुपये और कपड़े लेकर पंजाब पहुंच, जहां दो अगस्त को राखी नाम की लड़की के साथ उसके पुत्र गुलशन की शादी करा दी गई। कन्यादान भी उसी महिला ने किया। शादी के बाद हरपाल अपने बेटे और बहू को लेकर गांव लौट आया।
विज्ञापन

चाचा बनकर आया युवक, बहू को ले गया साथ 
शादी के 15 दिन बाद ही खेल शुरू हो गया। 17 अगस्त को उसी महिला दलाल ने हरपाल को फोन कर कहा कि लड़की के चाचा उसे लेने आ रहे हैं, उसे उनके साथ भेज देना। 19 अगस्त को नरोदा निवासी एक व्यक्ति घर आया और बहू राखी को अपने साथ ले गया। जाते समय राखी घर में रखे सोने के कुंडल, मंगलसूत्र का गिट्टा, चांदी की पायल, चांदी के कड़े, चांदी का कमरगुच्छा और भैंस लाने की बात कहकर 25 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें