फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने चार घरों में की लूटपाट

Sat, 09 Jun 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
गांव दूघापुर में लूटपाट के बाद बिखरा सामान दिखाते गृह स्वामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूधापुर गांव में कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने असलाह दिखाकर चार घरों में जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने मारपीट कर नकदी समेत लाखों का सामान लूटा। करीब सवा घंटे तक बदमाशों ने गांव में आतंक मचाया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात की पड़ताल की।
विज्ञापन


गुरुवार की रात कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने थाना क्षेत्र के गांव दूधापुर को निशाना बनाया। गांव के चार घरों में असलाह का भय दिखाकर पीड़ितों से मारपीट करते हुए नकदी समेत लाखों रुपये का सामान लूट ले गए। गुरुवार की रात 12 बजे के करीब बदमाशों ने सबसे पहले गांव के कुंवरपाल पुत्र हीरे के घर को निशाना बनाया।

दीवार फांदकर बदमाश घर में घुसे। बदमाशों ने महिलाओं को असलाह का भय दिखाया और कमरे में घुस गए। अलमारी को खोलकर नकदी और सामान लूट लिया। साथ सामान से भरे बक्से भी ले गए। कुंवरपाल के मुताबिक बदमाश करीब एक लाख रुपये की नकदी समेत सोने और चांदी के जेवर, कीमती सामान और कपड़ों से भरे बक्से लूट ले गए।
विज्ञापन


सुबह देखा तो कपड़े और कुछ बर्तनों से भरा बक्सा गांव में पड़ा मिला। इसके बाद बदमाश गांव के ही जोगेंद्र पुत्र रामफल के घर में घुस गए। बदमाशों ने पीड़ित की मां प्रेमवती के साथ मारपीट की और असलाह के बल पर पीड़ित की बबली से सोने के कुंडल उतरवा लिए।

इसके अलावा बदमाशों ने पास के ही करन सिंह पुत्र लाल सिंह के घर को निशाना बनाया। बदमाश 84 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए। बाद में बदमाश गांव के ही छोटू पुत्र गेंदनलाल के घर में घुसे। पीड़ित के मुताबिक बदमाश 95 हजार रुपये की नकदी समेत सोने व चांदी के जेवर लूट ले गए। सूचना पर  पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें