फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को बंधक बनाकर चार घरों में लूट

Mon, 09 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने शनिवार की रात करीब एक बजे गुमथल के चार घरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने परिजनों को तमंचे से मौत का भय दिखाकर दो घंटे लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश जंगल की ओर भाग गए। चारों घरों से बदमाश करीब एक लाख माल ले गए हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में शनिवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने ग्राम गुमथल के चार घरों में धावा बोल दिया। बदमाशों ने गांव के बाहर स्थित घरों को निशाना बनाया है। बदमाश सबसे पहले जग्गू पुत्र लेखराज के घर पर धावा बोला।


जग्गू अपनी पत्नी  के साथ बरामदे में सो रहे थे।आहट होने पर जग्गू और उसकी पत्नी जाग गई। दोनों को बदमाशों ने तमंचे से मौत का भय दिखाया। बदमाश जग्गू के घर से 15000 रुपये नकद और दो मोबाइल लूट कर ले गए। इसके बाद गांव के ही मित्रपाल के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन



दंपति और बच्चों को तमंचे से मौत का भय दिखाया। बदमाश मित्रपाल के घर से दो जोड़ी चांदी की चेन, एक जोड़ी सोने के कुंडल, चार हजार नकदी लूट ली। मित्रपाल के बाद बदमाशों ने नजदीक में ही रामप्रसाद पुत्र चिरंजी के घर को निशाना बनाया। रामप्रसाद की वृद्ध मां रामश्री को धमकाया।


विरोध करने पर धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बदमाश रामप्रसाद के घर से 30000 रुपये लूट कर ले गए। पड़ोस में रफेदीन पुत्र बन्ने खां के घर जा धमके। दो बदमाशों ने परिजनों को कब्जे में लिया। शेष लूटपाट करने लगे।चांदी की चेन, मोबाइल और 700 रुपये लूटकर ले गए।


लघुशंका के लिए जा रहे लक्ष्मन पुत्र जुगल किशोर से 1100 रुपये लूट  लिए। लूटपाट कर बदमाश जंगल की ओर चले गए। शोर मचाने पर पीड़ितों को बंधन मुक्त किया। ग्रामीण एकत्र हो गए। लूट की वारदात से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना स्थलों का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें