फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफल रहा संभल का लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। लॉकडाउन का तीसरा दिन पूरी तरह असफल रहा। प्रतिष्ठान बंद और लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह नजर आई। दोपहर के समय पुलिस ने सख्ती की तो सड़क पर सन्नाटा छा गया लेकिन जैसे ही पुलिस गायब हुई तो भीड़ सड़कों पर आ गई। पंचायती चुनाव की मतगणना के चलते लोग लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण को भूल गए। और जमकर नियमों का उल्लंघन किया गया। जबकि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मौतें भी काफी लोगों की संक्रमण के चलते हो गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही लॉकडाउन का उल्लंघन होता रहा। हालांकि दिनभर प्रतिष्ठान बंद रहे। कोई कोई प्रतिष्ठान आधा शटर बंद कर बिक्री करता दिखाई दिया। संभल के बाजार में पूरी तरह पालन किया गया। घंटा घर, डाकखाना रोड, आर्य समाज मार्ग, सर्राफा बाजार और अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। हयातनगर में भी पालन किया गया। सरायतरीन में कुछ प्रतिष्ठान खुले दिखाई दिए। प्रतिष्ठान तो लॉकडाउन का असर दिखा रहे थे लेकिन लोगों की आवाजाही से लॉकडाउन बेअसर दिखाई दिया। यही हाल चंदौसी नगर में देखने को मिला। पूरी तरह बाजार बंद रहा लेकिन लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह दिखाई दी। बहजोई, गुन्नौर और बबराला में भी पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें