फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजार तक कामयाब रहा लॉकडाउन, पुलिस का भी नहीं करनी पड़ी मेहनत

विज्ञापन
संभल का सब्जी मंडी बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। जिलेभर में रविवार को लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से किया गया। तपती धूप में सड़कों पर सन्नाटे के सिवाए कुछ नहीं था। गली मोहल्ले की दुकानें भी बंद नजर आईं। अनावश्यक रूप से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। पुलिस का पहरा नजर नहीं आया। इसके बाद भी लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे से लगे लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण संभल के मुख्य बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। इस दौरान नगर पालिका परिषद की ओर से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग की। पहले किए गए लॉकडाउन की अवधि में अनावश्यक लोग घूमते दिखाई देते थे। लेकिन इस लॉकडाउन में लोगों ने जागरूकता दिखाई और घरों में ही रहना ठीक समझा है। इस दौरान बच्चे भी घरों के बाहर खेलते नजर नहीं आए।
उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसलिए बचाव के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कारण लॉकडाउन भी बचाव के लिए लगाया गया है। संभल में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है इसलिए मंगलवार को ही बाजार खोला जाएगा। इसी दौरान जिले में रविवार को लॉकडाउन का पूरी तरह पालन किया गया। ऐसे ही पालन की उम्मीद सोमवार को आम जनता से की जाती है। यदि किसी ने पालन नहीं किया तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें