फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा है यह लॉकडाउन- सड़कों पर नहीं दिखा लॉकडाउन का पालन, यातायात नियमों की भी हुई अनदेखी

विज्ञापन
ब्रह्म बाजार में दुकानों के बाहर बैठे व घूमते लोग। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
कैसा है यह लॉकडाउन- सड़कों पर नहीं दिखा लॉकडाउन का पालन, यातायात नियमों की भी हुई अनदेखी
विज्ञापन

चौधरी सराय पुलिस चौकी पर राहगीर के साथ मारपीट हुई, उसन
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। लॉकडाउन के दिन नगर में लॉकडाउन नहीं साप्ताहिक बंदी का सा नजारा नजर आया। प्रतिष्ठान मुख्य मार्गों के बंद रहे लेकिन गली मोहल्लों में इसका कोई पालन नहीं हुआ। लोगों की आवाजाही भी आम दिनों की तरह ही नजर आई। इससे लॉकडाउन बेअसर नजर आया। कई जगह पुलिस ने राहगीरों के साथ मारपीट की। इसकी एक तस्वीर सामने आई है। रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन नगर में पूरी तरह पालन नजर नहीं आया। वाहन आम दिनों की तरह फर्राटा भरते रहे। इस दौरान नियमों की भी अनदेखी की गई। जहां एक ओर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर लोग उल्लंघन कर रहे हैं। हॉट स्पॉट सील क्षेत्रों में भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। कई जगह पुलिस ने सख्ती दिखाई और लोगों को जमकर पीटा। पुलिस की सख्ती करने की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल लोग संक्रमण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसी के चलते लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। मास्क का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। ऐसे में संक्रमण कैसे थमेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें