फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: जहरीले पदार्थ से शराब के सेल्समैन की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 10 Jun 2023 01:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल निवासी सत्यपाल धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली में शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सत्यपाल गंभीर हालत में घर पहुंचा। घर वालों से कहा कि आरोपियों ने उसे कुछ कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल में जहरीले पदार्थ के सेवन से शराब की दुकान के सेल्समैन सत्यपाल (48) की मौत हो गई। वह रात गंभीर हालत में घर पहुंचा था। मृतक के भाई ने जमीन की रंजिश को लेकर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 2019 में आवास के लिए खरीदे गए प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। रात में गंभीर हालत में घर पहुंचे पति को देखकर पत्नी की तबियत बिगड़ गई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल निवासी सत्यपाल धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली में शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सत्यपाल गंभीर हालत में घर पहुंचा। घर वालों से कहा कि आरोपियों ने उसे कुछ कर दिया है। इसके बाद वह चारपाई पर लेट गए। पत्नी अनीता ने कपड़े बदले। उसने मुंह से झांग दिखाई दिए। यह देखकर पत्नी घबरा गई और बेहोश हो गई। सत्यपाल की तबियत खराब होने की बात सुनकर छोटा भाई सोनवीर भी घर आ गया।

कुछ देर बाद सत्यपाल की घर पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को बबराला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव पीएम को भेजा है। मृतक के भाई सोनवीर का आरोप है कि मैंने 2019 में आवास के लिए गांव में ही करीब आधा बीघा जमीन खरीदी थी। जिस व्यक्ति से जमीन खरीदी थी, उसके परिवार के लिए उस पर कब्जा करना चाहते हैं। उनसे तभी से विवाद चला आ रहा है। उन्होंने भाई को कुछ खिलाकर उसकी हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें