फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन पर मासूम को छत से गिराने का आरो

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली के मिलक खानपुर बंद में छत से नीचे गिरकर मासूम घायल हो गया। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोप है कि मासूम को लाइनमैन छत पर ले गए थे, उन्होंने धक्का-मुक्की के दौरान छत से नीचे गिरा दिया। जिससे मासूम घायल हुआ है। पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

असमोली के गांव मिलक खानपुर बंद के निवासी असगर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मेरा धेवता चार वर्षीय मोहम्मद फरमान बुधवार को बच्चों के साथ खेल रहा था। दोपहर में छह-सात लाइनमैन पहुंचे और मासूम को छत पर बुलाकर ले गए। तारों को देखने के दौरान धक्का-मुक्की में इन्होंने मासूम को छत से गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की गई है।
दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदित किए जा रहे हैं। पोलों पर कनेक्शन काटने के बाद केबिल लगे हुए हैं, इन्हीं को हटाने के लिए लाइनमैनों को निर्देशित किया गया है। मिलक खानपुर बंद में भी लाइनमैन यही काम कर रहे थे। लाइनमैन जब छत से उतर आए तब बालक गिरने की बात सामने आई है। लाइनमैन द्वारा बालक को गिराने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय कुमार शर्मा, अवर अभियंता, असमोली बिजलीघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें