युवक के हाथ में चोट आई है। पिटाई के बाद युवक बैंक से दो हजार रुपये लेकर अपने घर चला गया।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी अकरम बुधवार को असमोली स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने के लिए आया था। बैंक के बाहर लोगों की भीड़ लगी और लोग अंदर जाने के लिए कतार में इंतजार कर रहे थे। भीड़ को देखते हुए अकरम बिना कतार के अंदर जाने का प्रयास करने लगा। बैंक में मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को रोकना चाहा तो नोकझोंक हो गई। इसी बात से गुस्साए पुलिसकर्मी ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। युवक ने खुद को बचाया तो डंडा उसके हाथ में लग गया। अकरम के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद युवक ने लाइन में लगकर दो हजार रुपये निकाले और अपने घर चला गया।
फल विक्रेता ने बैंक लाइन में लगे वृद्ध को पीटा, दरोगा को दिया धक्का
चंदौसी (ब्यूरो)। कृषि उत्पादन मंडी समिति की भारतीय स्टेट बैंक शाखा मेें लाइन में लगे वृद्ध की फल विक्रेता ने पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए दरोगा को धक्का दे दिया। वृद्ध ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आवास विकास निवासी हंसराज पुत्र उत्तमचंद का स्टेट बैंक शाखा मंडी समिति में खाता है। वह बुधवार की सुबह सात बजे अपने खाते से रुपये निकालने के लिए लाइन में लग गया। दोपहर 12 बजे वृद्ध हंसराज की बारी आई तो फल विक्रेता उसे धक्का देकर अंदर जाने लगा। दोनों में कहासुनी हुई तो लोगों ने मामला शांत करा दिया। हंसराज रुपये निकालने के लिए अंदर चला गया। इसी दौरान फल विक्रेता भी अंदर चला गया और हंसराज से गाली गलौज करने लगा। हंसराज ने विरोध किया तो फल विक्रेता ने उसे पीट दिया। बैंक के अंदर भीड लग गई।
वहां पर तैनात दरोगा करन सिंह सैनी बीच बचाव को पहुंचे तो फल विक्रेता ने दरोगा को भी धक्का दे दिया और वह गिर गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर भी मौके पर पहुंचे और दोनों को कोतवाली ले आए। हंसराज ने फल विक्रेता बली मोहम्मद निवासी लाल मस्जिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।