फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नहीं दिखा सके लाइसेंस, मिठाई निर्माण शाला का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर दुकानों का निरीक्षण किया और नमूने भरे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्होंने मोहल्ला कुम्हारान स्थित अज्जी हलवाई के मिठाई बनाने वाले स्थल को देखा। खाद्य लाइसेंस मांगा गया, तो प्रतिष्ठान स्वामी की ओर से ब्रह्म बाजार स्थित दुकान का लाइसेंस दिखाया गया।
प्रतिष्ठान स्वामी मिठाई निर्माणशाला का लाइसेंस नहीं दिखा सके। परिसर में अत्यधिक गंदगी पाई गई। फर्श जर्जर मिला। दीवारों व लिंटर आदि पर जाले लगे मिले। मिठाई में खुले में रखी थी। परिसर में मक्खी व कीट थे। पनीर में मिलावट की संभावना को ध्यान में रखते नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। मिठाई निर्माण शाला का संचालन तत्काल बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर के मोहल्ला जूलेपुरा में नन्हू मिठाई शॉप से बरफी का नमूना लिया गया। कन्हैया स्वीट्स की दुकान से गुलाब जामुन का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें