फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नहरौली में मचा तेंदुआ देखे जाने का शोर, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव नहरौली में तेंदुए की सूचना पर पेड़ से चढ़कर देखते युवक। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। गांव नहरौली में तेंदुुआ देखे जाने का शोर मचा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचना दी लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग सुध नहीं ले रहा है। सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे करीब गांव नहरौली निवासी आशिक पुत्र अकीक अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान जब पाईपलाइन उठाने गए तो पड़ोसी के गन्ने की फसल में जानवर दिखाई दिया। ग्रामीण का दावा है कि जो जानवर देखा है वह तेंदुआ था। ग्रामीण के शोर मचाने पर आसपास के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गन्ने के खेत में शोर मचाया और वन विभाग को सूचना दी। लेकिन वन विभाग की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों ने बताया कि जानवर 17 फरवरी से दहशत बनाए हुए हैं। पालतू जानवरों को निशाना बना रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग को लगातार दी जा रही है लेकिन कोई अधिकारी अब तक गांव नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई बड़ा हादसा हो गया तो जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें