फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तिमनपुर गांव में मिले तेंदुए के पंजों के निशान

Tue, 05 Mar 2024 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील के क्षेत्र के अलग अलग गांवों में तेंदुआ देखा जाने से ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को गांव तिमनपुर में वन विभाग की टीम पहुंची और एक खेत से पंजों के निशान देखे। इसके बाद गांव के मुख्य स्थानों पर दो कैमरे लगाए हैं। जिससे तेंदुआ होने की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन

रविवार की देर रात गांव जमालपुर में भी ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया था। इसके बाद गांव के लोग एकत्र हो गए थे। पुलिस को भी सूचना दी थी। गांव जमालपुर गांव तिमनपुर के नजदीक है। इसलिए माना जा रहा है कि जो तेंदुआ गांव तिमनपुर में देखा गया था वही तेंदुआ गांव जमालपुर में देखा गया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है। एक खेत में पंजों के निशान मिले हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह पंजों के निशान तेंदुए के हैं या नहीं। वहीं दूसरी ओर सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल भी गांव तिमनपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। और सतर्क रहने के लिए कहा।

गांव धतरा से कैमरा हटाया, खेतों में पहुंची टीम
गांव धतरा में रविवार को जो कैमरा लगाया गया था वह सोमवार को हटा दिया गया। गांव धतरा में वन विभाग की टीम ने खेतों में पहुंचकर तेंदुए के पंजों के निशान तलाश किए। जिससे पुष्टि हो सके। हालांकि काफी देर तक तलाश करने के बाद भी गांव धतरा में तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा है। खेतों पर जाते समय समूह बनाकर जाने के लिए हिदातय दी है। जिससे किसी भी तरह का खतरा न हो सके। मालूम हो मंगलवार और शुक्रवार को गांव धतरा में तेंदुआ देखा जाने की बात ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताई थी। 22 फरवरी को इसी गांव में एक तेंदुआ पकड़ा भी गया था।जिसकी पकड़ने के दौरान लापरवाही के चलते जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें