फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के गांव में तेंदुए का हमला, ढाई साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

Sun, 30 Dec 2018 04:30 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
Leopard
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संभल के गुन्नौर के नगला अजमेरी गांव में तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने यहां एक बालक पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना रविवार सवेरे 11:00 बजे की है। प्राप्त जानाकारी के मुताबिक शेर सिंह का ढाई वर्षीय बेटा वीरेश कुमार घर के पिछवाड़े खेल रहा था। तभी अचानक कूद कर आए तेंदुए ने उसे पकड़ लिया। 

इसके बाद तेंदुआ उसे खेतो की तरफ लेकर भाग गया। लोगों ने तेंदुए का पीछा किया। बेहद तलाशने के बाद नगला अजमेरी गांव के दानवीर सिंह के गन्ने के खेत में बालक की खोपड़ी की हड्डी व अस्थि पिंजर कपड़ों समेत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें