फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की टिप्पणी पर भड़के लेखपाल, प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां की लेखपालों को समाज का गंदा व्यक्ति बताए जाने की टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को संभल के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तहसीलभवन के बाहर धरना दिया। 
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष बृजपाल मौर्य के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में लेखपालों ने कहा कि 29 जुलाई को बिलारी में नगर पालिका भवन के शिलान्यास के मौके पर नगर विकास मंत्री ने लेखपालों के प्रति आपत्तिजनक बयान दिया है। इसकी संगठन निंदा करता है। धरना देने वालों में रमेशचंद्र, उरमान सिंह, लोकपाल शर्मा, अनिल गुप्ता, जाहरी सिंह, देवेंद्र कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।


उधर, चंदौसी में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील शाखा ने तहसील के मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री आजम खां के बयान पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।  इस मौके पर सुशील यादव, इसराक हुसैन, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, बाबूराम, प्रवीण कुमार गुप्ता, फकीरी सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें