फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कब्जा कराने के आरोप में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उच्च अधिकारियों को गुमराह करके सरकारी भूमि पर कब्जा कराने के आरोप में लेखपाल घिर गए हैं। उप जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल राहुल धारीवाल को सस्पेंड कर दिया है और न्यायिक तहसीलदार को जांच अधिकारी बनाया गया है। संभल तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर बुजुर्ग क्षेत्र में लेखपाल राहुल धारीवाल के खिलाफ आलम सराय बाहर चुंगी में सरकारी भूमि पर कब्जा होता रहा पर लेखपाल ने न तो कोई जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और न ही इसे रुकवाने की जहमत उठाई। तहसील प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लिया तो लेखपाल की कमी उजागर हुई। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम रमेश बाबू ने बताया लेखपाल राहुल धारीवाल को निलंबित किया गया है। न्यायिक तहसीलदार इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें