जुनावई। क्षेत्र के गांव सिहोरा गांव की ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है। ग्राम प्रधान ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में लेखपाल पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है।
जुनावई क्षेत्र के गांव सिहोरा के ग्राम प्रधान राजवीर सिंह ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम सभा में लगभग आठ बीघा भूमि उपले पाथने का काम होता है। गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बटोरे एवं झोपड़ी डालकर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
आरोप है कि लेखपाल आरोपियों का सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिस ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि में पानी के लिए ओवर हैडटेंक बनाया जाना है। उस ग्राम सभा भूमि में ग्राम के कुछ लोगों ने बिटोरे व झोपड़ी डालकर अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने ओवरहेड टैंक के लिए जमीन खाली कराने की मांग की है। ताकि ओवर हैडटैंक बनवाया जा सके।