फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अपने तीन बच्चों को सोता छोड़ मां चार बच्चों के पिता के साथ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार रात अपने तीन बच्चों को सोता छोड़कर अपने प्रेमी और चार बच्चों के पिता के साथ चली गई। महिला अपने साथ सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी साथ ले गई। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। जबकि उसका पति घर पर नहीं था। बताते हैं कि महिला अपने तीनों बच्चों को सोता छोड़ सोने-चांदी के जेवर और एक लाख से अधिक की धनराशि बांधकर पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी चार बच्चों के पिता के साथ चली गई। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है। आरोप है कि फोन लगाकर जानकारी की कोशिश की तो प्रेमी युवक ने पीछा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें