फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आयुष्मान कार्ड बनाने में बरती जा रही ढिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले का प्रदर्शन खराब पाया गया है। इस मामले मेंं डीएम ने सभी चिकित्साधिकारियों को अपने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि अगले माह में प्रगति को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पीएम जन आरोग्य योजना के तहत पिछले माह तक 42,609 कार्ड पंजीकृत किए गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए सभी चिकित्साधिकारी से कहा कि आशा, सीएचओ, आंगनबाड़ी को ड्यूटी पर लगाएं। नियमित प्रगति रिपोर्ट लेते रहें।
इस मामले में एमओआईसी कांठ और डिलारी को अपने कार्यों में तेजी लाना होगा। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता बनाए रखना होगा। डिलीवरी वाली महिलाओं को सरकारी एंबुलेंस से उनके घर तक छोड़ने की प्रक्रिया में ढिलाई नहीं होनी चाहिए। एमओआईसी इस कार्य पर विशेष ध्यान देंगे। जननी सुरक्षा योजना के कार्य में बेहतर प्रगति करना होगा। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डाटा अपलोडिंग करना होगा। स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों को बेहतर माईक्रो प्लानिंग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें