फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यूपी बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर आज

Sat, 09 Mar 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो जाएंगी। परीक्षा के तुरंत बाद ही मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा। विभाग की ओर से पांच मूल्यांकन केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

संभल जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 77 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई जा रही है। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर में करीब 51 हजार छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 2100 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। 22 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाएं लगभग समाप्त हो गई है। नौ मार्च शनिवार को आखिरी दिन इंटर के वैकल्पिक विषयों के पेपर होने बाकी है। बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन 16 मार्च से होना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। मूल्यांकन के लिए जिले में विभाग ने संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, चंदौसी के एसएम इंटर काॅलेज, बहजोई बहजोई इंटर कॉलेज, हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र प्रस्तावित किया है। इसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय बोर्ड कार्याल को भेज दी गई है। वहां से केंद्रों का निर्धारण होना है। मूल्यांकन कराने के लिए परीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मूल्यांकन केंद्रों पर उचित प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा नौ मार्च को समाप्त हो रही है। बोर्ड का मूल्यांकन 16 मार्च से होना है। शासन से निर्देश मिल गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों का प्रस्ताव भेज दिया है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय पर परीक्षा का मूल्यांकन शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें