फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ किए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरे दिन चुनाव क्षेत्र में डटे नजर आए। प्रत्याशी, उनके परिजन व समर्थक अलग अलग टोलियों में चुनाव प्रचार में जुटे रहें। जिन परिवारों में सदस्यों की संख्या अधिक है, प्रत्याशी और समर्थक उनके मुखिया का मान मनौव्वल करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

संभल जनपद में 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हैं। जिला पंचायत सदस्य के 35 पद, बीडीसी के 852, ग्राम प्रधान के 670, ग्राम पंचायत सदस्य के 8387 पदों पर करीब 22 हजार प्रत्याशी जोर आजमाइश में हैं। जिले में मंगलवार को मैदान में उतरे उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में हर गांव तक पहुंचने की कोशिश में लगे रहे। उनके समर्थक अलग-अलग गांव में दिन भर पहुंचते रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में हर मतदाता तक पहुंचने की कोशिश में लगे रहे।
सबसे अधिक चुनाव प्रचार का उत्साह ग्राम प्रधान पद के लिए देखा गया। जहां अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए मतदाता तक प्रत्याशी पहुंच रहे थे। पैर छूकर बुजुर्गों से आशीर्वाद मांग रहे थे। तो बच्चों को दुलार भी कर रहे थे। भरोसा और वादे तो, वहीं पुराने थे, लेकिन कुछ नया करने का भी वायदा प्रत्याशी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें