वीआईपी नंबर के लिए संभल जिले में 1.34 करोड़ रुपये मूल्य की लैंडक्रूजर गाड़ी का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके तहत एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को आवेदन किया गया है। रोड टैक्स 13.42 लाख रुपये जमा करके औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जिले में रजिस्टर्ड होने वाली यह पहली लैंडक्रूजर गाड़ी होगी। इसे उप्पल चड्ढा हाईटेक डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड फर्म के नाम खरीदा गया है। एआरटीओ कार्यालय में जब रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया गया तब कार्यालय के कर्मचारी भी गाड़ी को देखने के लिए उत्सुक थे, लेकिन गाड़ी दिल्ली में खरीदी गई है।
साथ ही उसका मुआयना गाजियाबाद में आरटीओ को करा दिया गया है। वहां के आरटीओ की रिपोर्ट आएगी। संभल की एआरटीओ छबि सिंह चौहान ने बताया कि आरटीओ गाजियाबाद की रिपोर्ट आने और कुछ औपचारिकताएं पूरी होने पर पंजीकरण होगा। गाड़ी का नंबर यूपी-38 एफ 0001 है।