फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: औद्योगिक गलियारे के लिए दों गांवों में 182 करोड़ से खरीदी जाएगी भूमि

Wed, 11 Sep 2024 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। औद्योगिक गलियारा के लिए गांव सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में भूमि क्रय करने के लिए शासन ने अनुमति दी है। दोनों गांवों में प्रस्तावित भूमि खरीद के लिए शासन ने 182 करोड़ रुपये खर्च करने की सहमति भी दी है। कुल चार गांवों के रकबे में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाना है।
विज्ञापन


गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला में करीब 113 हेक्टेयर भूमि क्रय कर ली गई है। अब गांव सारंगपुर में 27.600 हेक्टेयर और अमावती कुतुबपुर में 81.444 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। चिह्नित भूमि में ग्राम सभा की 0.728 हेक्टेयर भूमि सारंगपुर और गांव अमावती कुतुबपुर में ग्रामसभा की 7.041 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है। 108 हेक्टेयर भूमि का बैनामा 604 किसान कराएंगे। इसमें गांव सारंगपुर के 108 और अमावती कुतुबपुर में 496 किसान शामिल हैं। 354 गाटों का बैनामा होना है। इसके लिए शासन ने 182 करोड़ रुपये खर्च करने की सहमति दी है। इससे जहां क्षेत्र का विकास होगा, वहीं किसानों में भी खुशहाली आएगी। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा का कहना है कि सर्किल रेट के हिसाब से जो भूमि क्रय की जानी है, वो फाइनल है। शासन से भी फाइनल सूची अनुमोदित हो गई है। बताया कि बैनामा कराने के लिए भी तमाम किसानों के अभिलेख जमा हैं। जल्द ही बैनामा कराए जाएंगे।


फैक्टरी लगने से बढ़ेगा रोजगार



संभल में हस्तशिल्प और मेंथा का बड़ा कारोबार होता है। औद्योगिक गलियारा बनने से कारोबार में तरक्की हो जाएगी। जहां देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्लांट लगाएंगी। इसके लिए ही औद्योगिक गलियारा स्थापित किया जा रहा है। खिरनी में ही गंगा एक्सप्रेस-वे का जंक्शन बन रहा है। इसका भी लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र की तरक्की होने के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन




जिले के उद्यमियों को औद्योगिक गलियारे में मिलेगी प्राथमिकता
खिरनी में बन रहे औद्योगिक गलियारे में जिलेभर के उद्यमियों को प्राथमिकता मिलेगी। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह 5 सितंबर के मंथन कार्यक्रम में स्पष्ट कर चुके हैं। उपायुक्त ने उद्यमियों से कहा था कि प्राथमिकता में जिले के उद्यमी रहेंगे। पहले प्रयास रहेगा कि जिले के उद्यमियों के उद्योग ही स्थापित कराए जाएं। उसके बाद में दूसरे जिलों के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले में पहला उद्योग क्षेत्र में बबराला में है। दूसरा औद्योगिक गलियारा बनने जा रहा है। इससे जिले का विकास तेजी से होगा।
कोट



शासन से भूमि क्रय करने की अनुमति मिल गई है। इसी सप्ताह से बैनामा कराने की प्रक्रिया को शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। -प्रदीप वर्मा, एडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें