संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी हाजी आसिफ ने एसडीएम को शिकायतीपत्र दिया है। कहा है कि करीब ढाई साल पहले दो लोगों से सिरसी में स्थित खेती की भूमि खरीदने के लिए 28 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि उन लोगों ने न तो जमीन दी और न ही रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर वादा करते रहे। कुछ दिन पहले रुपये देने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं, गाली गलौज और मारपीट पर उतारू होकर जान से मारने की धमकी दी। हाजी आसिफ से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसडीएम ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। संवाद