फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के लिए मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की बिल्डिंग निर्माण के लिए नगर पंचायत सिरसी ने 1000 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करा दी है। कसबे में ही होम्योपैथिक अस्पताल खुलने से 50 हजार लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

करीब 50 हजार की आबादी वाले इस कस्बे में पीएचसी व एएनएम सेंटर तक नहीं है। यहां से संभल करीब आठ किलोमीटर दूरी पर है। मरीजों को दवाई लेने जाने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ता है। दरअसल जिस राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है। वह पांच वर्ष पहले तक सिरसी कस्बे में ही एक किराए के भवन में संचालित किया जाता था। पांच पहले तक कस्बे में कोई भूमि नहीं मिली जहां होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए बिल्डिंग बन सकती। इसी के चलते सिरसी कस्बे से तीन किलोमीटर दूर गांव हजरतनगर गढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग में होम्योपैथिक अस्पताल संचालित होने लगा। अब नगर पंचायत की ओर से भूमि उपलब्ध कराई है। जिससे बिल्डिंग बन सके और लोगों को सहूलियत मिले। इस कस्बे की आबादी करीब 50 हजार है लेकिन यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो दूर की बात है एएनएम सेंटर तक नहीं है। इससे लोग इलाज के लिए मुरादाबाद या संभल जाने को मजबूर हैं। अधिशासी अधिकारी पृथ्वीराज यादव ने बताया कि 1000 वर्ग मीटर भूमि अस्पताल की बिल्डिंग के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद उपलब्ध करा दी है। तहसीलदार को पत्र लिखकर स्वीकृति के लिए आग्रह किया है।
वर्जन
अभी जमीन अस्पताल के नाम होनी है। इसके बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद बिल्डिंग बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल अस्पताल गांव हजरतनगर गढ़ी स्थित पीएचसी में संचालित किया जा रहा है। वहां सिरसी के काफी मरीज पहुंचते हैं। डॉ. सीमा राय, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें