फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकूनी गांव में युवती की लाश मिली, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Nov 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
AXE_CRIME
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के चौकूनी गांव में शुक्रवार को रात्रि बोरिंग की कुईंया से पुलिस ने युवती की लाश बरामद की है। वह अर्धनग्न अवस्था में थी। उसके सिर और गले पर चोट का निशान था। पुलिस ने हत्या कर लाश फेंकने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र का चौकूनी गांव अमरोहा जिले के बार्डर पर है। अंदेशा है कि किसी ने युवती की हत्या कर लाश को कुईंया में फेंका हो।नखासा पुलिस को इस लाश के पड़े होने के बारे में शुक्रवार को रात्रि 8.30 बजे जानकारी मिली। इसके बाद नखासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से लाश को निकाला गया। फिर शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि जो हालात सामने आए हैं उससे लगता है कि युवती की कहीं किसी अन्य स्थान पर हत्या की गई है। हत्या के बाद घटना को छुपाने की नीयत बोरिंग की कुईंया में लाश फेंकी गई। युवती के शरीर में सिर और गले पर चोट थी। चोट और शव की हालत को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती के शरीर पर नाममात्र के कपड़े ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें