फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से झुलसा मजदूर, ग्रामीणों ने एसएसओ को पीटा

Sun, 08 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के बुकनाला सादात गांव में शनिवार को मजदूर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। हादसा मकान के निर्माण के लिए पाड़ बांधते समय हुआ। ग्रामीणों ने मजदूर को उपचार के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बुकनाला सादात गांव निवासी अमीर शाह के मकान का निर्माण चल रहा है। उसके घर के बराबर से विद्युत हाइटेंशन लाइन निकल रही है। अमीर शाह ने टांडाकोठी विद्युत उपखंड पर फोन किया। मकान निर्माण की बात कहते हुए विद्युत आपूर्ति बंद किए जने की मांग की थी। लेकिन बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। मजदूर पाड़ बांध रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकरोटिया गांव निवासी मजदूर अब्बास हैदर तार से लाइन से छू गया। करेंट लगने से वह झुलसा और नीचे गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद गुस्साए लोग टांडाकोठी विद्युत उपखंड पहुंचे तथा ड्यूटी पर तैनात एसएसओ की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसडीओ ग्रामीण सुनील कुमार का कहना है कि नियम के अनुसार फोन पर विद्युत आपूर्ति बंद नहीं कराई जा सकती है। एसएसओ के साथ मारपीट की गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जेई को थाने में तहरीर देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें