फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पंखे का तार लगाते समय करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
मृतक अरविंद कुमार दिवाकर का फाइल फोटो : स्रोत - परिजन
विज्ञापन
बनियाठेर। गांव गुमथल में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से अरविंद कुमार दिवाकर (35) की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वह परिवार के साथ छत पर खाना खा रहा थे और बीच में खाना छोड़ कर नीचे जाकर पंखे का तार लगाने लगे। गांव गुमथल निवासी अरविंद कुमार दिवाकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार शाम वह पत्नी ममता और बच्चों के साथ छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान वह खाना बीच में छोड़ कर पत्नी से पंखे का तार लगाने की बात कहकर नीचे चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर पत्नी ममता नीचे पहुंची, तो देखा कि अरविंद करंट की चपेट में थे। यह देख पत्नी की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और डंडे की मदद से उन्हें बिजली के तारों से अलग किया। इसके बाद अरविंद के पिता जय नारायण दिवाकर और मोहल्ले के लोग उन्हें बाइक से चंदौसी के निजी अस्पताल विश्वकर्मा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखने के बाद जवाब दे दिया। इसके बाद आजाद रोड और पथरा मोड़ स्थित हॉस्पिटल में भी दिखाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव घर ले आए। परिवार में चीख पुकार मची हुई है। परिवार में पत्नी ममता के अलावा पांच बेटियां साधना, छवि, दीपिका, नैना और अराधना हैं।
विज्ञापन

मृतक अरविंद कुमार दिवाकर का फाइल फोटो : स्रोत - परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें