संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर बादल गुबंद के निकट वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शफीक (40) पुत्र खुर्शीद निवासी तुर्तीपुर इल्हा की मौके पर मौत हो गई। हादसा के वक्त शफीक मजदूरी करके घर को वापस लौट रहे थे। नखासा थाना क्षेत्र में बादल गुबंद के निकट उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पत्नी शबीना और दो बेटे व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी करा रहे हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)