फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: कुशीनगर के डॉक्टर ने सहकर्मी से बढ़ाई पहचान, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तारी की नौबत

Sat, 30 Dec 2023 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ कुशीनगर जिले के एमबीबीएस चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। युवती की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक और उसके दो दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीयूएमएस चिकित्सक है और एक चिकित्सालय पर नौकरी करती है।

विज्ञापन


इस चिकित्सालय पर अगस्त 2022 में जिला कुशीनगर के पीपरा कनक घुसवा निवासी शम्स रजा सिद्दीकी ने भी ज्वाइन किया था। चिकित्सक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का वादा किया और इस दौरान दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि अक्तूबर 2023 को चिकित्सक ने दिल्ली में नौकरी करने जाने की बात कही और दिल्ली चला गया।

शादी करने का भरोसा देता रहा। एक नवंबर को आरोपी ने अपने दोस्त साजिद और रमीज के साथ कार द्वारा संभल से दिल्ली बुलाया और वहां बुलाकर अफगानिस्तान लेकर जाने की बात कहने लगा। जब अफगानिस्तान जाने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी दो शादी कर चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें