नरौली। बनियाठेर थाना पुलिस ने कस्बा नरौली निवासी गैंगस्टर का न्यायालय के आदेश पर मकान कुर्क किया है। कुर्क करने के बाद बोर्ड लगा दिया गया है। मंगलवार को कस्बा नरौली के मोहल्ला कुरैशियान निवासी शमीम कुरैशी का मकान पुलिस ने कुर्क कर दिया। मकान के बाहर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया गया है।
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि शमीम कुरैशी गो-हत्या और चोरीजैसे अपराधों में शामिल रहता है। अपराधिक क्रिया कलापों के अलावा आय का अन्य कोई साधन नहीं है। अपराधिक क्रिया कलापों से धन अर्जित कर संपत्ति जुटाई है। इसी क्रम में 191 वर्ग गज मकान कुर्क किया गया है। बताया कि लोक निर्माण विभाग/नगर पंचायत नरौली की आख्या के अनुसार संपत्ति का कुल मूल्यांकन 10.38 लाख रुपये अंकित किया गया है।