चंदौसी के ब्रह्म बाजार स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण की आरती के बाद जय?
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। मिनी वृंदावन चंदौसी में कृष्ण जन्माष्टमी पर कोरोना का असर दिखाई दिया। मंदिरों को सजाया गया, पर जन्माष्टमी कार्यक्रमों आयोजन नहीं किया गया। घरों में कान्हा के जन्म उत्सव की धूम रही। कृष्ण भक्तों ने सुबह से व्रत रखा तथा दिन भर भजन कीर्तन किया।
चंदौसी शहर में मंदिरों की भरमार हैं। मंदिरों की संख्या अधिक होने के कारण इसे मिनी वृंदावन नाम से भी जाना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी में मंदिरों को भव्यता के साथ सजाया जाता है और कार्यक्रमों की धूम रहती है। पर इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को सजाया गया है, पर सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गए।
इक्का दुक्का जगह ही कार्यक्रम रहे। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ व्रत रखा। साथ ही रात को कृष्ण जन्म के समय पालना झुलाया और मंगल गीत गाए। रात को कृष्ण के जन्म लेते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया।