फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्वामी प्रसाद मौर्य और इकबाल महमूद के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कांवड़ यात्रा पर की गई बयानबाजी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य और इकबाल महमूद के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस संदर्भ में बहजोई निवासी सिमरन गुप्ता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीनियर डिविजन एमपीएमएलए कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में बहजोई के मोहल्ला ऊपरकोट काली मंदिर नया बाजार निवासी सिमरन गुप्ता का कहना है कि वह वर्तमान में व्यवसाय के लिए दिल्ली में रहते हैं। 21 जुलाई 2025 को सुबह आठ बजे टीवी चैनलों व सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा कि कांवड़ यात्रा में कांवड़ लेने गुंडे मवाली व माफिया जैसे लोग जाते हैं और गुंडई करते हैं। इससे पूर्व भी अनेकों बार पूर्व मंत्री द्वारा हिंदू धार्मिक ग्रंथों व हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दंगा भड़काने की कोशिश की है। इस बयान से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं संभल विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ दिए प्रार्थनापत्र में सिमरन गुप्ता का कहना है कि संभल विधायक द्वारा हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी और कांवड़ यात्रियों को गुंडे मवाली जैसी टिप्पणी कर दंगा भड़काने की कोशिश की है। यह बयान संभल विधायक ने प्रेस वार्ता में दिया था।
सिमरन गुप्ता का कहना है कि इन दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने थाना बहजोई गए थे और डाक के माध्यम से एसपी को भी शिकायतीपत्र भेजा था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे न्यायालय से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें