संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हातिम सराय में बच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट की गई। इसमें एक पक्ष ने चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को शाम हातिम सराय में कुछ बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसकी जानकारी बच्चों के परिजनों को हुई तो वह आमने-सामने आ गए। इसमें एक पक्ष के कन्हैया पुत्र रामचरन का कहना है कि उनके बच्चों का दूसरे पक्ष के बच्चों से विवाद हो गया था। कुछ देर में उन बच्चों के परिजन आ गए। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि चाकू से हमला किया गया। चाकू हाथ में लगा है। घायल व्यक्ति संभल ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद